देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाएं गुरुवार की शाम थम गई। भाजपा ने संगठन के मजबूत कड़ी माने जाने वाले पूर्व विधायक काली प्रसाद पर भरोसा जताया और उन्हें देवरिया जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में कमान सौंप दी। पूर्व विधायक काली प्रसाद की हर जातियों में अच्छी पैठ मानी जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपने से जिले में भाजपा के मजबूत होने की संभावना जतायी जा रही है। भागलपुर विकास खंड के देवकली के रहने वाले काली प्रसाद की पहचान मिलनसार व्यक्ति की है। 5 जून 1967 में जन्में काली प्रसाद 1996 से 2001 तक भागलपुर विकास खंड में भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा ने वाराणसी-गोरखपुर सहित पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए 2005 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य, 2006 से 2011 ...