फतेहपुर, मई 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिजली विभाग के प्रवर्तन टीम ने पूर्व विधायक, उनके भाई और भतीजे के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह कटिया डाल कर निजी नलकूप चलाते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार को वह चांदपुर थाने के कौंह गांव में पहुंचे, जहां आदित्य पांडेय के निजी नलकूप में बिना कनेक्शन तार खींच कर चलाया जा रहा अवैध कनेक्शन की जांच के समय उपस्थित व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ कार्रवाई की है। वीडियो ग्राफी की सीडी रिपोर्ट में सम्मिलित की गई है। इसी तरह राजेश पांडे व आशीष पांडे के निजी नलकूप पोल से कटिया डालकर चला रहे थे। तीनों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि आदित्य पांडेय जहानाबाद...