रामगढ़, दिसम्बर 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची दरभंगा हाउस में सीसीएल सीएमडी से ग्रामीणों ने मुलाकात की। मौके पर ग्रामीणों की ओर से लंबोदर महतो ने सीएमडी को केबीपी परियोजना में एमडीओ की मनमानी एवं बोकारो जिला अंतर्गत हुरदाग, पचमो, बघरैया एवं रहावन के कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल बेरोजगारों को रोजगार को लेकर चर्चा किया। साथ ही इन सभी गांवों में स्टेटमेंट सिक्स के लिए भौतिक सत्यापन कराने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष महेश कुमार महतो, कौशल किशोर महतो, मनोज कुमार राम, सुधन महतो, संजय महतो, रोहित महतो आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.