रामगढ़, जून 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद सोमवार को पीवीयूएनएल के सीईओ से मुलाकात कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने श्रमिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान अम्बा प्रसाद ने त्रिपक्षीय समझौते के आधार पर श्रमिकों की मजदूरी पुनरीक्षण, महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, ओवरटाइम वेतन का भुगतान, श्रमिकों के नियमितीकरण, ईपीएफ राशि समय पर जमा करने, समय पर मजदूरी भुगतान, चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय, विश्राम कक्ष, पहचान-पत्र, वार्षिक वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति लाभ तथा शिफ्ट ड्यूटी करने वाले श्रमिकों के लिए अवकाश दिवस...