महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसको लेकर गुरुवार की सुबह से ही अमन मणि का कार्यालय एवं तहसील पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पूर्व विधायक के विधानसभा में मौजूद समर्थकों को जगह-जगह पुलिस ने रोक भी लिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक अमन मणि के नौतनवा कार्यालय पहुंच गए। समर्थकों के साथ पूर्व विधायक आवास से बाहर निकले तो गेट पर ही बड़ी संख्या में तहसील प्रशासन एव पुलिस अधिकारी के लोग मौजूद थे। रोकने की कोशिशों के बीच वे तहसील मुख्यालय पहुंच गए। बातचीत में प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन स्थगित करते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित नही...