पूर्व विधायक अफसर यू अहमद के निधन पर जताया शोक
संतकबीरनगर, मई 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अफसर यू अहमद के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।अफसर यू अहमद ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। अपने युवा राजनीतिक जीवन में वह कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी तथा गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ जनरल सेक्रेट्री के पद पर कार्य किया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गोपाल जी मिश्र, नुरुल होदा और बलराम चौबे ने कहा कि अफसर यू अहमद का जीवन जनसेवा, संघर्ष और लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। कछार क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.