साहिबगंज, जनवरी 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । पाकुड़ के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम)का दामन थाम लिया। उन्होंने रविवार को हैदराबाद स्थित पार्टी हेडक्वार्टर दारुस्सलाम में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के समक्ष पार्टी का दामन थामा। मौके पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर ने पार्टी का पट्टा पहना कर सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने के बाद अकिल अख्तर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा अपने क्षेत्र, अपने समाज और विशेष रूप से दबे-कुचले, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने की कोशिश की है। एआईएमआईएम में जाने का मेरा फैसला पूरी तरह विचारधारा और ज़मीन से जुड़े संघर्ष पर आधारित है। आने वाले समय में मेरा पूरा फोकस झारखंड में विकास,...