औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के विकास के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्थान के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि यह योगदान संस्थान के विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में काफी लाभकारी सिद्ध होगा। पार्षद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग से समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बल मिलता है। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि ऐसे संस्थानों को आर्थिक मजबूती मिल सके और समाजहित के कार्यों को बढ़ावा दिया जा सके। मौके पर संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और सभी ने दानदाता पार्षद के इस योगदान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...