चतरा, दिसम्बर 11 -- कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 की पूर्व वार्ड सदस्य सारिका देवी के 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की बुधवार की शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर मातम पसरा है और परिजन बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। रोहित अपने सौम्य, संस्कारी और सुशील स्वभाव के लिए जाना जाता था। वह बचपन से ही अध्यात्म और भक्ति में रुचि रखता था। जब लोग सुबह नींद से उठते थे,तब तक रोहित महादेव मठ में स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ कर घर लौट आता था। उसे वैदिक मंत्रों, चालीसा और विभिन्न पाठों की भी अच्छी जानकारी थी। लोग उसके व्यवहार और प्रवृत्ति की खुलकर प्रशंसा करते थे। रोहित पिछले तीन वर्षों से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। पिता सुरेंद्र ठाकुर ने बेटे के उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी। ईलाज के लिए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.