गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज। नगर परिषद बरौली के कोटवा गांव के वार्ड संख्या तीन की पूर्व वार्ड पार्षद 64 वर्षीय विद्यावती देवी का शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे वर्तमान वार्ड पार्षद रामबिलास रावत की पत्नी थीं। उनके असामयिक निधन की खबर से नगर परिषद और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर परिषद के सभापति के पति, वार्ड पार्षद जितेंद्र प्रसाद, उपसभापति संजय उपाध्याय, मो.गुलरेज, राजेश पांडेय, तपन सिंह, देवेश सिंह, पंकज सिंह, लालबाबू प्रसाद, अवधेश सिंह सहित अधिकांश वार्ड पार्षद और नगर के गणमान्य लोगों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.