मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पूर्व वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के 10 महीने का मानदेय वार्ड-25 के पार्षद रहे उमाशंकर पासवान के परिवार को देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मानदेय की राशि शोकाकुल परिजनों के खाते में भेजने का अनुरोध किया है। ब्रेन हेमरेज होने के बाद बीते गुरुवार की रात पटना में इलाज के दौरान वार्ड- 25 के पार्षद उमाशंकर पासवान का निधन हो गया था। उनके निधन पर निगम की ओर से 27 अप्रैल को नगर भवन में शोकसभा होगी। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद उमाशंकर ने निधन पर जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...