पूर्व लिव-इन पार्टनर पर धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, जून 12 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर की एक युवती ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नानकारी निवासी युवती ने बताया कि वह बिठूर के टिकरा निवासी अनूप कुमार बाजपेई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि अनूप के हिंसक व्यवहार और शराब की लत के कारण उसने उसके साथ रहना बंद कर दिया। आरोप है कि अलग होने के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर उसे गालियां देता है और जान से मारने की धमकी देता है। यह भी पढ़ें- इंस्ट्राग्राम पर हुआ प्यार, साथ रहने से युवती ने किया इनकार साथ ही उसके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.