देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि वित्तीय वर्ष 2025-2026 पूर्व रेलवे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष साबित हुआ है। इस दौरान जोन ने विकास, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के नेतृत्व में पूर्व रेलवे ने न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया, बल्कि कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष पूर्व रेलवे ने 1322.84 मिलियन यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई, जो इसके बढ़ते भरोसे और बेहतर सेवाओं का प्रमाण है। वहीं, औद्योगिक विकास को गति देते हुए 101.72 मिलियन टन माल ढुलाई कर जोन ने अपनी मजबूत लॉजिस्टिक क्षमता का प्रदर्शन किया। स्क्रैप बिक्री से 600.11 करोड़ रुपए की आय अर्जित कर वित्तीय अनुशासन का परिचय दि...