काशीपुर, मार्च 8 -- पंतनगर। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निजी भ्रमण पर उत्तराखंड पहुंचे। पिछले गुरुवार को वह इंडिगो की फ्लाइट से दोपहर 1:50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वह सड़क मार्ग से नैनीताल के लिए रवाना हो गए थे। रविवार को पूर्व राष्ट्रपति सुबह लगभग 11:30 बजे कार से पंतनगर पहुंचे और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के तराई भवन में लंच किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय विश्राम भी किया। इसके बाद वह दोपहर करीब 1:05 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...