नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- सत्ता परिवर्तन के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस बयान को याद करना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम विरोध करना, सच्चाई सामने लाना और सरकार को सत्ता से हटाना है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता पर किसी भी असंवैधानिक तरीके से कब्जा करने का स्पष्ट रूप से विरोध करती है। पार्टी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन, संवैधानिक संस्थाओं, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा भारत के लोगों की सर्वोच्च इच्छा में विश्वास करती है। यह भी पढ़ें- छात्रों के नाम पर आंदोलन करने वालों की खुल गई पोल; CJP पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा हमला मालूम हो...