नैनीताल, मार्च 6 -- नैनीताल। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने चार दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को मुक्तेश्वर श्री स्थित राम चंद्र मिशन आश्रम में ध्यान लगाया। इससे पूर्व उन्होंने भीमताल में स्कूली बच्चों संग फोटो भी खिंचाई। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद बीते गुरुवार को चार दिनी दौरे के तहत नैनीताल जिले में पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच जिला प्रशासन और पुलिस ने उनका स्वागत किया। वे नई दिल्ली से विमान द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे सड़क मार्ग से हल्द्वानी के सर्किट हाउस और फिर भीमताल के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...