हापुड़, जुलाई 29 -- देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को सिकंदर गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा प्रतिमा परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्य का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक एवं सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरैशी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ एवं डा. कलाम की प्रतिमा की स्मृति भेंट देकर स्वागत एवं सम्मान किया। नरेंद्र खजूरी ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल...