कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया। गोल चौराहे पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले पूर्व सेनानी आश्रितों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके किए गए कार्यों को याद किया। यहां महेश चंद्र त्रिपाठी, बृजेश वर्मा, मोहम्मद रियाज, सत्येंद्र सिंह, पदमकांत गुप्ता, शाकिर अली उस्मानी, नरेंद्र मोहन सोनकर, सुशीला निगम, शोभा लता और मीना सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: युवाओं को प्रेरणा देता डॉ कलाम का जीवन यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को कांग्रेसियों ने दी श्रद्...