शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शाहजहांपुर। पूर्व राज्य मंत्री अवधेश वर्मा के पिता ऊधौ लाल वर्मा का रविवार रात निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय तक सरकारी सेवा में रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिवार के अनुसार ऊधौ लाल वर्मा का रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी थे और भावलखेड़ा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे ग्राम कहिलिया स्थित वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, परिचितों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.