भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर। भागलपुर फुटबॉल एवं एथलेटिक एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स के पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे नरेंद्र शंकर सहाय का रविवार को निधन हो गया। वे रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके निधन की खबर से समस्त खेलप्रेमियों एवं शहर वासियों में शोक की लहर फैल गयी है। उनके भतीजे सत्यजीत सहाय ने बताया कि नरेंद्र सहाय पिछले चार दिनों से एक निजी क्लीनिक में आईसीयू में भर्ती थे। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़कर गए। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर चंद्रभूषण कुमार के निधन से शोक की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...