दुमका, जून 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी के स्थानीय नवाडीह में पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अभियान में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूर्व सांसद ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक, सामाजिक प्रयास है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण ...