आगरा, अप्रैल 30 -- यूपी के पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह की पत्नी सुराजो देवी का 84 साल की उम्र में बीमारी के चलते लखनऊ में निधन हो गया। गुरूवार को उनके पार्थिव शरीर को शहर के बिलराम गेट दुर्गा कोलोनी स्थित आवास पर लाया गया। सुराजो देवी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता व पदाधिकारी शोकसंवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचना शुरू हो गए। गुरूवार को कछला गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। शोकसंवेदनाएं व्यक्त करने वालों में सांसद देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, परवेज जुबैरी, अशरफ हुसैन, कुंवर देवेंद्र सिह यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय, अनंत विजय, अमर पाल सिंह, मयंक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.