गाजीपुर, अप्रैल 5 -- देवकली (गाजीपुर)। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकर्ताओं ने देवकली बस स्टैंड के पास जोरदार स्वागत किया। यह गाजीपुर शहर स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया। इसमें जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, प्रवीण त्रिपाठी, नरेन्द्र कुमार मौर्य, श्रीकांत सिंह, संजय सिंह, सूर्यदेव राय, रामराज बनवासी, रामनरेश मौर्य, पवन वर्मा, शेषनाथ बिन्द, मनोज कुशवाहा, धीरेन्द्र कुशवाहा, अंगद दूबे, संत कुमार पाण्डेय, अरविंद सिंह, राजेश जायसवाल, विनय पासी, सुनील चौहान, उमाशंकर कुशवाहा, मंगीता देवी, कमली देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...