भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) में कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा और तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कुमार ठाकुर के बीच विवाद अब टीएमबीयू तक पहुंच गया है। टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. झा ने प्रो. अशोक ठाकुर को मिले प्रमोशन की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने कमेटी के लिए फाइल प्रभारी कुलपति को भेज दी है, जिस पर मुहर लगते ही जांच शुरू हो जाएगी।बता दें कि प्रो. अशोक कुमार ठाकुर के प्रमोशन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पूर्व कुलपति जवाहर लाल के कार्यकाल में भी छात्र नेताओं ने मानकों की अनदेखी और सेवा के अंतर्लीनीकरण की तिथि को लेकर आरोप लगाए थे, लेकिन तब जांच नहीं हो पाई थी। प्रमोशन के साथ-साथ अप्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.