कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में एक पिज्जा स्टोर के डिप्टी मैनेजर ने पूर्व स्टोर मैनेजर पर 2.60 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पिज्जा स्टोर के डिप्टी मैनेजर पंकज गुसांई के मुताबिक उनके यहां पूर्व स्टोर मैनेजर अंकित वर्मा था। आरोप है कि वर्ष 2025 में आरोपित ने पांच-छह महीने स्टोर की बिक्री का कैश जमा नहीं किया। पूछने पर इकट्ठा देने की बात कहता था। 30 जुलाई 2025 को वह स्टोर के 2.60 लाख रुपये लेकर नौकरी छोड़कर चला गया। कॉल और नोटिस देने पर भी वह जवाब नहीं देता है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...