मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड में नौवां गवाह शंकर प्रसाद गुप्ता कोर्ट में मुकर गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में बुधवार को हुई गवाही में उसने कहा कि वह घटना के संबंध में कुछ नहीं जानता है। कोर्ट ने उसे पक्षरोधी करार दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। मालूम हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम चंदवारा नवाब रोड में पूर्व मेयर समीर कुमार व कार चालक रोहित कुमार को एके-47 से भून दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...