मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड के पहले सेशन-ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर से मंगलवार को बहस शुरू हुई। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बहस की शुरुआत की। उनकी बहस पूरी नहीं हुई है। अब दस अप्रैल को भी अभियोजन पक्ष की ओर से बहस होगी।मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सेशन ट्रायल चल रहा है। पहले सेशन ट्रायल का 11 में से सात आरोपित सामना कर रहे हैं। इसमें गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, सुशील छापड़िया, श्यामनंदन मिश्र, मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह, कुमार रणंजय ओंकार व नवीन कुमार शामिल है। अभियोजन पक्ष के बाद बचाव पक्ष की ओर से बहस होगी। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगा।इस हत्याकांड में पुलिस ने पूरक चार्जशीट भी दाखिल की थी। इसमें...