मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में चल रह दूसरे सेशन-ट्रायल में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के कोर्ट में पांचवां गवाह पेश हुआ। पांचवें गवाह के रूप में समीर कुमार के पुत्र तुषार भारद्वाज की गवाही दर्ज की गई। इससे पहले समीर कुमार की पत्नी वर्षा रानी, भाई सुमित कुमार, कार चालक रोहित कुमार के पिता राजेश मिश्र व नगर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष मो.शुजाउद्दीन की गवाही दर्ज कराई जा चुकी है। आरोपित प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू तुरहा इस सेशन ट्रायल का सामना कर रहे हैं। इस सेशन-ट्रायल में गुरुवार को भी गवाही होगी。

पहले सेशन-ट्रायल का आज आएगा फैसला : इस हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में चले पहले सेशन-ट्रायल में गुरुवार को फैसला आएगा। आरोपित ...