देहरादून, फरवरी 18 -- दिवंगत पूर्व सांसद व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण सहित उनका अतुलनीय संघर्ष रहा है। बुधवार को दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 11वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि पूर्व मेयर स्व मनोरमा डोबरियाल शर्मा को याद किया। कहा कि प्रथम मेयर के रूप में उनका देहरादून को विश्व पटल में पहचान दिलाने उनका अतुल्य योगदान रहा है। राज्यसभा की सांसद रहते हुए भी उन्होंने राज्य के सरोकारों को ससंद के अन्दर एक मजबूत आवाज दी थी। मुझे दुख है कि वो मजबूत आवाज आज नहीं रही, उनका अभाव खलता है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ड़ा. हरक सिंह रावत ने कहा कि दिवंगत सां...