पलामू, जनवरी 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने अपने 5 वर्ष में किए कार्यों का लेखा-जोखा से संबंधित, बदलता मेदिनीनगर एक झलक, नामक पुस्तिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने पूर्व मेयर और अन्य अतिथियों के साथ पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में मेदिनीनगर नगर निगम में सत्र 2018-23 के बड़े-छोट प्रमुख कार्यों को समाहित किया गया है। कार्यक्रम में सांसद ने कहा मेदिनीनगर की पूर्व महापौर अरुणा शंकर की पहचान निगम क्षेत्र में शांति और विकास को प्रोत्साहित करने वाली नेतृ के रूप में है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किए कार्यों को पुस्तिका रूप में छपवा कर जनता के समझ रखा। यह किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए बहुत बड़ी बात है। ऐसा कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.