सुपौल, मई 3 -- सुपौल, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन (पुर्जा कटाने) के नाम पर मरीजों से दो के बदले पांच रुपये लिये जाने के मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत सभी पांच डाटा इंट्री ऑपरेटरों को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ नूतन वर्मा ने बीते 27 अप्रैल को स्पष्टीकरण जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। जानकारी के अनुसार उपाधीक्षक के द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने के पांच दिन बाद डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने जवाब समर्पित किया है। हालांकि सिविल सर्जन के छुट्टी पर होने के कारण फिलहाल रविवार तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सकेगा। इस दिशा में अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार को कार्रवाई किये जाने की संभावना है। इधर, मरीजों की जेब पर डाका डालने वाले आरोपित कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होता देख ...