पूर्व में बेचे गये प्लाट की रजिस्ट्री करने के लिए पांच लाख की मांग, केस दर्ज
रुद्रपुर, मई 1 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पूर्व में बेचे गए प्लाट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्रेता पक्ष के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुरैशी मोहल्ला वार्ड 15 निवासी मोनिस कुरैशी ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में उसने अपनी बहन के विवाह हेतु उपहार देने के लिए इंद्रानगर सिरौली वार्ड 20 में तीन बिस्वा प्लाट तीन लाख रुपये में खरीदा था। आरोप है कि पूरी रकम देने के बाद भी विक्रेताओं ने अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई। मोनिस के अनुसार, एक पक्ष रजिस्ट्री के लिए तैयार है, जबकि अन्य आरोपी टालमटोल करते हुए पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं। यह भी पढ़ें- ज़मीन सौदेबाजी में एडवांस राशि न लौटाने पर एफआईआर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.