साहिबगंज, जनवरी 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलखंड होकर चलने वाली सियालदह-मुगलसराय एक्सप्रेस, हावड़ा -राजगीर फास्ट पैसेंजर आदि का परिचालन फिर से शुरू कराने की मांग एक बाद फिर जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर स्थानीय कई राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक व रेलवे बोर्ड आदि को पत्र भेज कर कोराना काल में बंद किये गये उपरोक्त दोनों ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की है। उक्त दोंनों ट्रेनें इस रूट की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक थी। इसका परिचालन होने से सियालदह जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होती थी। साथ ही हावड़ा की ओर जाने के लिए यह एक सुगम ट्रेन मानी जाती थी। वही हावड़ा-राजगीर पैसेंजर जो पहले दानापुर-हावड़ा के नाम से चलती थी अपने समय की काफी प्रमुख ट्रेन हुआ करती थी। इसे बाद में राजगीर से हावड़ा चलाया जाने लगा। यह ट्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.