गया, जुलाई 17 -- मगध विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2022-23 के नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी अर्हताधारी अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी करनी होगी। इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा विभाग में कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अधिकारियों को 16 जुलाई को हुई विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गयी। कुलपति ने कहा कि निर्णय के अनुसार पूर्व में जारी मेरिट लिस्ट में आवश्यक संशोधन करते हुए सभी अर्हताधारी अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों का नामांकन निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जन्तु विज्ञान और वनस्पति शास्त्र विभाग को साक्षात्क...