देहरादून, दिसम्बर 19 -- मालरोड पर बैठने वाले पटरी व्यवसायियों का चिन्हीकरण कर अन्यत्र विस्थापन करने में बरती जा रही धांधली के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पटरी वालों को समर्थन देते हुए शहीद स्थल पर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शहीद स्थल पर पहुंचे व शहीदों को नमन करने के बाद पटरी वालों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वह पटरी वालों के समर्थन में आए हैं अगर इन्हें बलपूर्वक हटाया जायेगा तो आंदोलन किया जायेगा। सड़क जाम करने से लेकर गिरफतारी देंगे। उन्होंने कहा कि वेंडर्स को जहां उनकी आजीविका ठीक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.