नई दिल्ली, मार्च 15 -- पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा की 83वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सैकड़ों लोगों ने स्वाभिमान स्थल (घेवरामोड़) में एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने यहां पहुंचकर प्रार्थना सभा और हवन में भाग लिया। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और हवन में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कृष्ण विहार कॉलोनी में विकास कार्य शुरूनई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने डॉ. संत राम भारद्वाज मार्ग, कृष्ण विहार कॉलोनी में सड़कों और नालियों के विकास कार्य का उद्घा...