चक्रधरपुर, मार्च 11 -- गोईलकेरा,संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मंगलवार को गोईलकेरा पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयश्री किरण से जानकारी ली। कहा कि इसके लिए जो भी स्वास्थ्य कर्मी जिम्मेदार हैं उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा वारदात नहीं हो सके। बता दें कि गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होरो गांव निवासी रोजगार सेवक किता मोहन चांपिया को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ा दिया गया था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान जिप सदस्य ज्योति मेराल सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...