देहरादून, मई 19 -- मसूरी, संवाददाता । पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यआंदोलनकारियों, इतिहासकार व निवासियों ने मसूरी में शोक जताया है। उन्होंने पूर्व सीएम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने पूर्व सीएम खंडूरी  के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि खंडूरी के पूर्वजों का मसूरी के प्रति अविस्मरणीय योगदान रहा है। वर्तमान में घनानंद इंटर कॉलेज सहित पूरी किंक्रेग स्टेट खंडूरी परिवार की संपत्ति हुआ करती थी। उन्होंने बताया कि 1928 में स्व. घनानंद खंडूरी की मृत्यु के बाद उनके छोटे भाई राधा बल्लभ खंडूरी ने मसूरी में कई सामाजिक सरोकारों के कार्य किए।इनमें लंढौर बाजार स्थित सर्वे मैदान के निकट धर्मार्थ चिकित्सालय खोलना व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में उनका योगदान शामिल था। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व मुख्...