पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को बमभोला साहनी की अध्यक्षता में सामाजिक क्रांति के प्रणेता मंडल मसीहा बी पी मंडल की 105वीं जयंती मनाई गई। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के बीपी मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मुख्य वक्ता प्रमंडलीय प्रभारी बहुजन क्रांति मोर्चा प्रोफेसर आलोक कुमार ने बी पी मंडल के जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल का जन्म वाराणसी में 25अगस्त 1920 ई को हुआ था। इनके माता-पिता काफी साभ्रांत, समृद्ध और सुशिक्षित थे। प्रोफेसर आलोक ने कहा कि डॉ लोहिया के बाद बी पी मंडल ने बहुत बड़ा सामाजिक क्रांति का कार्य किया था। उन्होंने देश की राजनीति को नई दिशाएं दी।आज भारत के सभी राजनीतिक दल मंडल आयोग के इर्द-गिर्द हीं अपनी राजनीति करते रहे ...