सीवान, अगस्त 22 -- हसनपुरा, एक संवाददाता।जनता दल यू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकत की। इस दौरान पार्टी संगठन और सरकार के स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकत के क्रम में क्षेत्र की जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओ से जुड़े विभिन्न विष्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, इस पर नीतीश कुमार ने सभी बातो को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि, क्षेत्र स्तर पर जो भी समस्याएं होगी, उनका समाधन कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लघु जल संसाधन मंत्री से मिले नगर विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...