पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के निधन पर जताया शोक
बागेश्वर, मई 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को जिला बार ऐसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता एडवोकेट राजेश रौतेला ने की। अधिवक्ताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने राजनीतिक एवं सैनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में बार ऐसोसिएशन दिवंगत नेता के स्वजन के साथ खड़ा है तथा ईश्वर से परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- धारचूला विधानसभा में खुद को मजबूत कर रही यूकेडी इस अवसर पर अधिवक्ता बसंत वल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.