नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तत्कालीन सरकारी आवास(6, फ्लैगस्टाफ रोड) को गेस्ट हाउस में बदलने के साथ उसके संचालन एवं रखरखाव का कार्य बड़े होटल को दिया जा सकता है। इसके साथ ही बंगले के परिसर में मौजूद कैंप ऑफिस के एक हिस्से को भी आगे इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि विभाग इस बंगले के संचालन और रखरखाव के तरीकों पर विचार कर रहा है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि हम गेस्ट हाउस चलाने और सरकार के लिए रेवेन्यू जुटाने के लिए किसी नामी हॉस्पिटैलिटी चेन से संपर्क कर सकते हैं।दूसरे राज्य गेस्ट हाउस की तरह, इस बंगले का इस्तेमाल यात्रा पर आने वाले मंत्रियों और अधिकारियों को ठहराने के लिए किया जाएगा, जिसके लिए फीस ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंप ऑफिस के...