आदित्यपुर, जनवरी 27 -- ग़म्हरिया।झारखण्ड अलग राज्य के चिन्हित 141 आन्दोलनकारियों को कल बुधवार 28 जनवरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र वितरण में सांसद जोबा मांझी, विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जिप सदस्य, प्रमुख एवं उप प्रमुख समेत प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उनकी उपस्थिति में ही प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एक बजे से होगा। बताया गया कि प्रखंड के आंदोलनकारियों को लंबे अर्से से प्रमाणपत्र का इंतजार था। इसमें छोटा ग़म्हरिया निवासी सह दिवंगत सांसद सुनील महतो की माता खांदू देवी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत महतो, नारायण महतो, ...