मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। राजेन्द्र नगर बेलखरिया का पुरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हेमवती नन्दन बहुगुणा का 107वीं जयंती मनाई गई। पूर्वांचल विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ पाण्डेय ने कहा कि मुर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने हमेशा कमजोरों की मदद के लिए संघर्ष किया। किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं व्यापारियों के हितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए चिन्तित रहते थे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रूद्र प्रकाश गोस्वामी, जयहिन्द सिंह राठौर, नरेश चौधरी, पूर्व सभासद अनुराग पाण्डेय, साहित्यकार अनिल यादव, अंकित अग्रहरि, मुन्ना मिश्रा, बृजेश मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, जय सिंह कसेरा आदि कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...