पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री ने थाना प्रभारी से की मुलाकात
घाटशिला, मई 15 -- बहरागोड़ा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन गुरुवार को बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की। क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। सुझाव दिया कि छोटे-मोटे विवादों को थाना स्तर पर ही आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से निष्पादित किया जाए। चर्चा के केंद्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। दुखनी सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद बढ़ाने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.