अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर सोमवार को भाजपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कल्याण सिंह को शत प्रतिशत सुशासन का प्रतीक बताया। राम मंदिर आंदोलन में उनके ऐतिहासिक त्याग को याद किया। जोया मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष उदय गिरी गस्वामी ने कहा कि कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को अलीगढ़ के अतरौली में हुआ था। उन्होंने किसान और शिक्षक के रूप में कार्य किया। वह 1977 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बने। विधायक और सांसद रहे। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला। दो राज्यों के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। राम जन्मभूमि आंदोलन मे...