आरा, फरवरी 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय आरा सदर अस्पताल परिसर (गांधी धाम) पर गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक सह जदयू नेता डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक, लोकतंत्र के सजग प्रहरी, जननायक पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अवकाश प्राप्त एसीएमओ डॉ केएन सिन्हा ने समाजवादी चिंतक लोकतंत्र के सजग प्रहरी जननायक, झोपड़ी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। राज बहादुर महतो ने उनकी प्रासंगिकता को ऐतिहासिक बताया। लालबाबू पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गुदरी के लाल और कुर्ता पहनने वाले गरीबों के हितैषी थे। लक्ष्मण शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.