पलामू, अगस्त 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अगुआ थे। उन्होंनेशोषण, दामन,अन्याय, महाजनी प्रथा सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए। उनका निधन चार अगस्त 2025 को हुआ था। जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों दलित पिछड़ा शोषित बंचित के अधिकारों एवं सामान के लिए शिबू सोरेन का समर्पण और संघर्ष हम सबो के दिलों में जीवित रहेगा। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर संदीप कु...