गोड्डा, जून 4 -- ​गोड्डा, प्रतिनिधि। 80 के दशक की प्रखर, निडर और सामाजिक सरोकार की प्रतिमूर्ति रहीं पूर्व महिला मुखिया सुतृष्णा देवी 9o वर्ष की लंबी आयु में निधन हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गोड्डा जिले सहित गोरसंडा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम है और लोग स्तब्ध हैं। ​विद्यापति भवन में उमड़ा जनसैलाब, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। विद्यापति भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में जिले के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। जहां पुत्र प्रमोद झा , कुमोद झा पुत्री नीलम मिश्रा ,मीना झा ,अलका झा सभ...