पूर्व मुखिया लक्ष्मी यादव पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित
बेगुसराय, जून 18 -- छौड़ाही, निज संवाददाता।प्रखंड के ऐजनी पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव और मतगणना की प्रकिया बुधवार की देर रात शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय के मतगणना हॉल में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गये। यहां कड़े मुकाबले के बीच पूर्व मुखिया लक्ष्मी यादव अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर अपनी साख बचाने में सफल हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. इजरायल को 47 मतों से पराजित किया। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार ऐजनी पैक्स के अध्यक्ष पद की रेस में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। पूर्व मुखिया लक्ष्मी यादव के नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद मतगणना हॉल से बाहर निकलते ही नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अबीर-गुलाल लगाया और फूल मालाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.